आये कुछ अब्र कुछ शराब आये
उस के बाद आये जो अज़ाब आये
(abr : a cloud; azaab : punishment,difficulty)
बाम्-ए-मिइना से माहताब उतरे
दस्त-ए-साकिइ में आफ़्ताब आये
baam-e-miinaa : heaven’s terrace; maahtaab : moonlight; dast-e-saaqii : hands of the cup bearer; aaftaab : sun-shine)
हर रग्-ए-खूं में फिर चरागां हो
फिर वो बेनकाब आये
(rag-e-KhuuN : arteries and veins; charaaGhaaN : lighting; be-naqaab : unveiled)
कर रहा था गम्-ए-जहां का हिसाब
आज तुम याद बेहिसाब आये
Gham-e-jahaaN : mundane sufferings; hisaab : calculations; be-hisaab : incalculable)
ना गई तेरे गम की सरादारी
दिल में यूं रोज़ इंकलाब आये
(sardaarii : tyranny; inqilaab : revolution)
तरह अपनी खामोशी गूंजी
गोया हर सिम्त से जवाब आये
(Khamoshii : silence; guuNjii : reverberate; goyaa : as if; simt : direction; javaab : answers)
'फ़ैज़' थी राह सर-बा-सर मंज़िल
हम जहां पहुंचे कामयाब आये
(raah : path; sar-ba-sar : adjacent; manzil : destination; kaamyaab : successful)
Sunday, June 10, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment