Google

Tuesday, June 19, 2007

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू ही सही
नहीं विसाल मयस्सर तो आरजू ही सही

[ निगाह - Glimpse/Sight जुस्तजू - Desire, Inquiry, Quest, Search विसाल Meeting/Union मयस्सर available/Possible/To get आरजू Aspiration, Desire, Longing, Wish, Yearning]


ना तन में खून फ़राहम ना अश्क आंखों में
नमाज़-ए-शौक तो वाजिब बे-वजू ही सही

[ फ़राहम Accumulated, Amassed अश्क Tears नमाज़-ए-शौक eager/fervent prayer (namaaz)
वाजिब Duty/Necessary/Obligatory/Ordained बे-वजू without purifying oneself before a namaaz]


किसी तरह तो जमे बज़्म मैकदे वालों
नहीं जो बादा-ओ-सागर तो हां-ओ-हु ही सही


[ बज़्म Gathering/Party बादा-ओ-सागर Wine and Glass ]


ग़र इंतज़ार कठिन है तो जब तलक ए दिल
किसी के वादा-ए-फर्दा की गुफ्तगू ही सही

[वादा-ए-फर्दा Tomorrow (Future)]


दयार-ए-ग़ैर में महरम अगर नहीं कोइ
तो 'फैज़' ज़िक्र-ए-वतन रु-ब-रु ही सही

[ दयार-ए-ग़ैर Residence of a stranger/Unknown Place ]

1 comments:

Far Rider said...

This is good .. I like the abstractness of Faiz's poems and the knowledge abt ghazals and poems ur giving out. Cool .. thanks..